तिमाही पत्रिका

छत्तीसगढ़-छत्तीसगढ़ी-छत्तीसगढ़िया

किंग कोबरा ही नहीं… ये 5 सांप भी हैं मौत के सबसे खतरनाक सौदागर, काट लें तो बचना हो सकता है मुश्किल

भारत में जीव-जन्तु की कई प्रजातियां पाई जाती हैं, जिनमें से कुछ जानलेवा होती हैं। सांप भी इनमें से एक होते हैं, जिनके काटने से इंसान की मौत भी हो सकती है। दुनिया के सबसे लंबे विषैले सांपों में किंग कोबरा (King Cobra) शामिल है, जिसके काटने से इंसान मर सकता है। इसका जहर न्यूरोटॉक्सिक होता है, अगर ये सांप काट लेता है तो नर्वस सिस्टम पर सीधा असर पड़ता है और मांसपेशियों के साथ नसों का संपर्क भी टूट जाता है। नाग के काटने के तुरंत बाद अगर इंसान को एंटीवेनम दवा न मिले तो मौत हो सकती है। लेकिन क्या आप जानते हैं किंग कोबरा की तरह ही कुछ और सांप भी हैं, जिनके काटने भर से व्यक्ति मर सकता है। चलिए आपको इन सांपों के बारे में बताते हैं।

ये 5 सांप भी हो सकते हैं खतरनाक

  • कॉमन करैत

कॉमन करैत सांप को साइलेंट किलर माना जाता है और ये अक्सर सोते हुए लोगों को काट लेता है। ये सांप भले ही जहरीला ना लगता हो लेकिन इसके काटने से भी मौत हो सकती है। अक्सर लोग इसे बिना जहर वाला सांप समझ लेते हैं, क्योंकि इसके काटने पर ना ही दर्द होता है और ना ही सूजन। इस सांप में भी न्यूरोटॉक्सिक जहर होता है, जो धीरे-धीरे शरीर में फैलता है। ये सांप ज्यादातर रात में बिल से निकलता है।

  • रसेल वाइपर

रसेल वाइपर सांप की गिनती सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि एशिया के सबसे जहरीले सांपों में की जाती है। इसका जहर हेमोटॉक्सिक होता है। अगर ये सांप काट लेता है, तो काटने वाली जगह पर मांस के थक्के जमने लगते हैं और शरीर में खून के थक्के भी पड़ जाते हैं। इतना ही नहीं इसके काटने से किडनी भी फेल हो सकती है। यह सांप आमतौर पर भूरे या पीले-भूरे रंग का होता है, जिसके शरीर पर काले किनारों वाले बड़े-बड़े अंडाकार धब्बे बने होते हैं।

  • सॉ-स्केल्ड वाइपर

सॉ-स्केल्ड वाइपर सांप साइज में काफी छोटा होता है और अक्सर लोग इसे ज्यादा जहरीला नहीं मानते। असल में ये सांप खतरनाक होता है और इसके काटने पर भी इंसान मर सकता है। ये सांप रेतीले, पथरीले और सूखे इलाकों, झाड़ियों और खेतों के आसपास पाया जाता है। इसके काटने पर खून बहने लगता है और सही समय पर इलाज न मिलने पर मौत हो सकती है।

  • बैंडेड करैत

भारत में बैंडेड करैत सांप भी पाया जाता है, जिसके शरीर पर काली और पीली चौड़ी धारियां बनी होती हैं। यह मुख्य रूप से पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में पाया जाता है। यह सांप भी रात में एक्टिव रहता है और किसी खतरे को पास आता देख हमला करता है। इसके काटने से भी मौत हो सकती है।

  • बैम्बू पिट वाइपर

बैम्बू पिट वाइपर सांप भी काफी जहरीला होता है, इसके काटने से खून के टिशू डैमेज हो जाते हैं और फफोले पड़ जाते हैं। काटने वाली जगह पर भी तेज दर्द होता है। ये सांप वैसे शांत स्वभाव का माना जाता है लेकिन खतरे को देखकर हमला कर देता है। वैसे ये सांप छोटे जीव-जन्तुओं को खाता है।

सांप के काटने पर क्या करें?

  • सांप के काटने पर घबराने या भागने के बजाय शांति से काम लें। जहां सांप ने काटा है, उस घाव को साबुन या डिटॉल से साफ करें
  • घाव को चूसने की कोशिश न करें और न ही बर्फ, मिट्टी, तेल, हल्दी, जड़ी-बूटी या कोई घरेलू लेप लगाएं।
  • पैर या हाथ को ज्यादा हिलाने की कोशिश करें और ना ही कोई पट्टी या रस्सी बांधें।
  • झाड़-फूंक में समय बर्बाद न करें, बल्कि जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर को दिखाएं।
0
Show Comments (0) Hide Comments (0)
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Recent Posts:
Share
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x