मासिक पत्रिका

छत्तीसगढ़-छत्तीसगढ़ी-छत्तीसगढ़िया

NEET UG 2026: देशभर में बढ़ीं 13,186 MBBS सीटें, कर्नाटक सबसे आगे

नई दिल्ली। NEET UG 2026 की तैयारी कर रहे मेडिकल उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने देशभर में 13,186 नई MBBS सीटों को मंजूरी दी है। इसके बाद भारत में MBBS की कुल सीटें बढ़कर 1,40,214 हो गई हैं, जो पहले 1,27,028 थीं।

नई सीटों को 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मंजूरी दी गई है। सीटों में सबसे बड़ा इजाफा कर्नाटक में हुआ है। इसके अलावा तमिलनाडु, बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना में भी बड़ी संख्या में नई सीटें जोड़ी गई हैं। इससे NEET UG 2026 के जरिए मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की उम्मीद कर रहे छात्रों को राहत मिलने की संभावना है।

कर्नाटक में सबसे ज्यादा 1,650 सीटों की बढ़ोतरी

NMC की नई सीट मैट्रिक्स के अनुसार कर्नाटक में सबसे अधिक 1,650 MBBS सीटें बढ़ाई गई हैं। इसके बाद राज्य में कुल MBBS सीटों की संख्या 15,745 हो गई है। कर्नाटक के 76 मेडिकल कॉलेजों में ये सीटें उपलब्ध होंगी।

तमिलनाडु में 1,250, बिहार में 1,240 और उत्तर प्रदेश में 1,200 नई सीटों को मंजूरी मिली है। इन चार राज्यों में कुल 5,340 सीटें बढ़ी हैं।

राजस्थान और तेलंगाना में भी बड़ी बढ़ोतरी

राजस्थान में 1,100 और तेलंगाना में 1,010 नई MBBS सीटें जोड़ी गई हैं। इसके बाद राजस्थान में कुल सीटें 8,280 और तेलंगाना में 10,450 हो गई हैं।

पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, झारखंड और मध्य प्रदेश में भी 520-520 नई MBBS सीटों को मंजूरी मिली है।

कई राज्यों में 25 से 350 तक बढ़ीं सीटें

हरियाणा में 350, केरल में 300 और गुजरात में 250 MBBS सीटों की बढ़ोतरी हुई है। पुडुचेरी और उत्तराखंड में 200-200, जबकि जम्मू-कश्मीर में 175 सीटें बढ़ी हैं।

असम, ओडिशा और सिक्किम में 100-100 सीटें, वहीं चंडीगढ़, गोवा, पंजाब और त्रिपुरा में 50-50 सीटों का इजाफा हुआ है। मणिपुर में 25 और हिमाचल प्रदेश में सिर्फ 1 नई सीट जोड़ी गई है।

इन राज्यों में नहीं बढ़ी MBBS सीट

NMC की नई सीट मैट्रिक्स में कुछ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सीटों की संख्या में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इनमें दिल्ली, मेघालय, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, दादरा और नगर हवेली तथा अंडमान-निकोबार द्वीप समूह शामिल हैं।

NEET UG उम्मीदवारों के लिए क्यों अहम है बढ़ोतरी?

MBBS सीटों में 13,186 की बढ़ोतरी का सीधा फायदा मेडिकल में दाखिले की तैयारी कर रहे छात्रों को मिल सकता है। सीटों की संख्या बढ़ने से NEET UG 2026 काउंसलिंग के दौरान उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध विकल्प बढ़ेंगे। हालांकि, किसी कॉलेज या राज्य में प्रवेश की वास्तविक संभावना उम्मीदवार की NEET रैंक, कैटेगरी, राज्य कोटा और काउंसलिंग नियमों पर निर्भर करेगी।

0
Show Comments (0) Hide Comments (0)
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Share
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x