मासिक पत्रिका

छत्तीसगढ़-छत्तीसगढ़ी-छत्तीसगढ़िया

उमराह से लौटे मंजूर बैग का इंदौर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, देश की खुशहाली के लिए की दुआ

इंदौर। मक्का-मदीना की 20 दिवसीय जियारत और उमराह की पवित्र यात्रा पूरी कर स्वदेश लौटे संस्था सर्वधर्म संघ के अध्यक्ष मंजूर बैग एवं शकील खान का इंदौर एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत किया गया। संस्था के पदाधिकारियों, सदस्यों, परिवारजनों और शुभचिंतकों ने पुष्पमालाओं से स्वागत कर दोनों को उमराह की मुबारकबाद दी।
मंजूर बैग के तीसरी बार उमराह पूर्ण कर लौटने पर साथियों ने उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया। इस दौरान मंजूर बैग ने बताया कि पवित्र मक्का-मदीना में उन्होंने भारत की एकता, अखंडता, अमन-चैन, आपसी भाईचारे और देशवासियों की खुशहाली के लिए विशेष दुआ की।
स्वागत समारोह में संस्था के सदस्यों ने कहा कि मंजूर बैग लंबे समय से सर्वधर्म सद्भाव और मानव सेवा के कार्यों से जुड़े हुए हैं। वे जाति, धर्म और समुदाय से ऊपर उठकर जरूरतमंदों की सहायता और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास करते हैं।
इस अवसर पर रियाज खान ने कहा कि मंजूर बैग समाजसेवा और मानवता के प्रति समर्पित व्यक्तित्व हैं। सभी धर्मों के लोगों के साथ उनका आत्मीय जुड़ाव सामाजिक एकता और भाईचारे की मिसाल है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उमराह की पवित्र यात्रा के बाद भी मंजूर बैग इसी भावना के साथ समाज और मानवता की सेवा करते रहेंगे।
स्वागत कार्यक्रम में यूनुस खान, नासिर बैग, माहिर शाह, बाबा सोहेल पठान, राज वर्मा, फहीम खान, गोलू शेख, रवीश पचोरिया, नवीन भीलवाड़ा, भगत बचारिया, फैज़ान बैग, तहसीन खान, एडवोकेट समीर बैग और रियाज खान सहित संस्था के अनेक सदस्य, परिवारजन एवं शुभचिंतक मौजूद रहे।
सभी उपस्थितजनों ने मंजूर बैग और शकील खान को उमराह की पवित्र यात्रा पूरी कर सकुशल लौटने पर हार्दिक बधाई एवं मुबारकबाद दी और देश में शांति, प्रेम, सद्भाव एवं भाईचारे की कामना की।

0
Show Comments (0) Hide Comments (0)
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Share
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x