तिमाही पत्रिका

छत्तीसगढ़-छत्तीसगढ़ी-छत्तीसगढ़िया

रायगढ़ स्टेशन पर 8 प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग

  • रेलवे बोर्ड चेयरमैन से सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने की मुलाकात

रायगढ़, रायगढ़वासियों की वर्षों पुरानी मांग और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह ने नई दिल्ली में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन श्री सतीश कुमार से मुलाकात की। उन्होंने रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर पुणे हमसफर, वास्को डिगामा सहित 8 महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर रेलवे बोर्ड चेयरमैन को मांग-पत्र सौंपा।

सांसद सिंह ने कहा कि रायगढ़ छत्तीसगढ़ का प्रमुख औद्योगिक एवं व्यावसायिक केंद्र है। यहां से बड़ी संख्या में नागरिक रोजगार, व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी कार्यों के लिए देश के विभिन्न हिस्सों की यात्रा करते हैं। ऐसे में प्रमुख ट्रेनों के रायगढ़ स्टेशन पर ठहराव से क्षेत्र के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा और आवागमन की सुविधा बेहतर होगी।

उन्होंने रायगढ़ के रेल विकास से जुड़े ऐतिहासिक योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास और रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए यहां के पूर्वजों द्वारा अपनी भूमि तक दान की गई थी। ऐसे में रायगढ़वासियों की रेल सुविधाओं से जुड़ी मांगों को प्राथमिकता दिया जाना जनहित में महत्वपूर्ण है।
सांसद ने रेलवे बोर्ड चेयरमैन से मांग की कि रायगढ़ की यात्री आवश्यकताओं और क्षेत्र के बढ़ते औद्योगिक महत्व को देखते हुए ट्रेनों के ठहराव पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाए। उन्होंने कहा कि बेहतर रेल कनेक्टिविटी से रायगढ़ के आर्थिक, औद्योगिक और सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी।
इस अवसर पर सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह ने सांसद श्री जगदंबिका पाल से भी सौजन्य भेंट की। इस दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा एवं विचार-विमर्श हुआ। सांसद सिंह ने कहा कि रायगढ़ की सुविधा और विकास उनकी प्राथमिकता है तथा क्षेत्रवासियों से जुड़े बुनियादी सुविधाओं के विषयों को वे निरंतर संसद और संबंधित मंत्रालयों के समक्ष उठाते रहेंगे।

0
Show Comments (0) Hide Comments (0)
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Recent Posts:
Share
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x