मासिक पत्रिका

छत्तीसगढ़-छत्तीसगढ़ी-छत्तीसगढ़िया

 ’भारत के लिए ऐतिहासिक स्वर्ण, नीरू और कयनान चेनाई ने रचा नया इतिहास’

  • ’एशियन गेम्स 2026 की ट्रैप मिक्स्ड टीम स्पर्धा में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण पदक, वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने दी बधाई’

रायपुर, वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने एशियन गेम्स 2026 की ट्रैप मिक्स्ड टीम स्पर्धा में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय निशानेबाज नीरू और कयनान चेनाई को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
श्री चौधरी ने कहा कि नीरू और कयनान चेनाई ने अपने सटीक निशाने, शानदार तालमेल और अद्भुत एकाग्रता से ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर पूरे देश को गौरवान्वित किया है। एशियन गेम्स की ट्रैप मिक्स्ड टीम स्पर्धा में भारत का पहला स्वर्ण पदक जीतना भारतीय निशानेबाजी के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है।
उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ियों की यह स्वर्णिम सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन, समर्पण और जीत के दृढ़ संकल्प का परिणाम है। अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर तिरंगा सबसे ऊपर लहराकर उन्होंने देश की खेल प्रतिभा और सामर्थ्य का शानदार प्रदर्शन किया है।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने नीरू और कयनान चेनाई के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन कर देश के लिए नई उपलब्धियां हासिल करने की शुभकामनाएं दीं।

0
Show Comments (0) Hide Comments (0)
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Recent Posts:
Share
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x