रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने किया स्थल निरीक्षण, दर्शकों की सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था और सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश।

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले राज्योत्सव 2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में 2 नवंबर को नवा रायपुर अटल नगर स्थित सेंध लेक क्षेत्र में भारतीय वायु सेना के प्रसिद्ध ‘सारंग हेलीकॉप्टर एयर शो’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह अधिकारियों के दल के साथ आयोजन स्थल पहुंचे और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एयर शो में बड़ी संख्या में दर्शकों और अतिथियों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी की जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि आयोजन के दौरान लोगों की सुरक्षा, सुविधाओं और सुचारु यातायात व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।मुख्य मंच से पार्किंग तक, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देशस्थल निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने मुख्य मंच, वीआईपी बैठक व्यवस्था और आम दर्शकों के बैठने के लिए सुव्यवस्थित इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दर्शकों को कार्यक्रम देखने में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।