तिमाही पत्रिका

छत्तीसगढ़-छत्तीसगढ़ी-छत्तीसगढ़िया

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होती ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

मानसून सत्र का आखिरी दिन भी हंगामे की भेंट चढ़ गया। स्पीकर ओम बिरला ने लोकसभा की कार्यवाही भारी हंगामे के बाद अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी। इसके साथ ही मानसून सत्र का समापन हुआ। लोकसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद भी विपक्षी दलों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा।

गुरुवार को सुबह 11 बजे राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के साथ लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई। राष्ट्रगीत के सभी छह पद बजाए गए। इस दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सदन में मौजूद रहे। राष्ट्रगीत के बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी।

इस बार स्पीकर ओम बिरला ने सत्र के दौरान लोकसभा के कामकाज और उत्पादकता का ब्यौरा देने वाला पारंपरिक समापन भाषण भी नहीं पढ़ा। लोकसभा का सत्र खत्म होने के बाद स्पीकर की चाय का भी कांग्रेस पार्टी ने बहिष्कार कर दिया। सत्र के खत्म होने पर सभी सदस्यों के साथ यह बैठक की जाती है। स्पीकर सभी दलों को चाय पर आमंत्रित करते है।

फ्लोर लीडर्स की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पीकर से मुलाकात की। लेकिन, फ्लोर लीडर्स की बैठक में विपक्ष मौजूद नहीं रहा।

0
Show Comments (0) Hide Comments (0)
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Recent Posts:
Share
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x