मासिक पत्रिका

छत्तीसगढ़-छत्तीसगढ़ी-छत्तीसगढ़िया

जगतगुरु गद्दीनशीन गिरौधपुरी धाम विजय कुमार गुरु जी से प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत सहित आप नेताओं ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। आज सतनामी समाज के जगतगुरु एवं गद्दीनशीन गिरौधपुरी धाम तथा मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री श्रद्धेय विजय कुमार गुरु जी से एम.एम.आई. अस्पताल में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट-मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान उनकी सुपुत्री प्रियंका गुरु जी से भी मुलाकात हुई।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी, दिल्ली सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान विधायक श्री मुकेश अहलावत जी, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री देवलाल नरेठी जी एवं प्रदेश अध्यक्ष एस.सी. विंग श्री परमानंद जांगड़े जी सहित पार्टी पदाधिकारियों ने गुरु जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि गुरु विजय कुमार जी का सामाजिक जीवन, समाज के प्रति उनका योगदान एवं उनका मार्गदर्शन सदैव प्रेरणादायी रहा है। सभी ने परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास साहेब जी से प्रार्थना की कि विजय गुरु जी को शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो तथा वे स्वस्थ होकर पुनः समाज एवं जनसेवा के बीच सक्रिय रूप से उपस्थित होकर अपनी सेवा प्रदान करें।

इस दौरान प्रदेश प्रभारी श्री मुकेश अहलावत जी सहित आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विजय गुरु जी से शुभ आशीर्वाद प्राप्त किया तथा उनका मार्गदर्शन लिया।

मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ के विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक एवं जनहित से जुड़े विषयों पर भी सार्थक चर्चा हुई।

इस अवसर पर श्री भुनेश्वर डहरिया, जिला अध्यक्ष बलौदाबाजार, श्री सूरज उपाध्याय, प्रदेश प्रवक्ता, श्री इमरान खान, प्रदेश अध्यक्ष यूथ विंग, श्री समीर खान, प्रदेश संगठन मंत्री, श्री जसपाल सिंह जांगड़े, श्री प्रेम सागर, श्री संजीत विश्वकर्मा सहित आम आदमी पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0
Show Comments (0) Hide Comments (0)
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Share
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x