तिमाही पत्रिका

छत्तीसगढ़-छत्तीसगढ़ी-छत्तीसगढ़िया

कर्मयोगी कर्तव्य कार्यक्रम के अंतर्गत फ्रंटलाइन वर्कर्स का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

कार्यकुशलता, व्यावसायिक दक्षता और जनसेवा की भावना को सुदृढ़ करने पर दिया गया जोर

रायपुर,

कर्मयोगी कर्तव्य कार्यक्रम के अंतर्गत फ्रंटलाइन वर्कर्स का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा 20 सूत्रीय कार्यान्वयन विभाग के अंतर्गत विभागीय फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए कर्मयोगी कर्तव्य कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय के सभा कक्ष में किया गया।

             प्रशिक्षण का उद्देश्य फ्रंटलाइन वर्कर्स की कार्यकुशलता एवं क्षमता में वृद्धि करने के साथ उनकी व्यावसायिक दक्षता को बेहतर बनाना, विभागीय कार्यों एवं दायित्वों की प्रभावी समझ विकसित करना तथा योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए आवश्यक जानकारी एवं कौशल प्रदान करना रहा।

*प्रतिभागियों को अपने दायित्वों का निर्वहन अधिक प्रभावी और परिणामोन्मुख बनाने कहा*

             कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों द्वारा विभागीय दायित्वों, कार्यप्रणाली तथा क्षेत्रीय स्तर पर कार्यों के प्रभावी निष्पादन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन दिया गया। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को अपने दायित्वों का निर्वहन अधिक प्रभावी, व्यवस्थित एवं परिणामोन्मुख तरीके से करने के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।

*फ्रंटलाइन वर्कर्स में कर्तव्य के प्रति समर्पण, कार्य में दक्षता पर जोर*

           प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए अपने क्षेत्रीय अनुभव साझा किए तथा कार्यों के दौरान आने वाली विभिन्न चुनौतियों एवं उनके समाधान से संबंधित विषयों पर चर्चा की। प्रशिक्षण के माध्यम से फ्रंटलाइन वर्कर्स में कर्तव्य के प्रति समर्पण, कार्य में दक्षता तथा जनसेवा की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया गया।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विभागीय कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने तथा शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ आम नागरिकों तक बेहतर ढंग से पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सार्थक पहल रहा।

0
Show Comments (0) Hide Comments (0)
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Recent Posts:
Share
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x