मासिक पत्रिका

छत्तीसगढ़-छत्तीसगढ़ी-छत्तीसगढ़िया

Guru Nanak Jayanti: प्रकाश पर्व पर विकास उपाध्याय ने गुरुद्वारों में टेका मत्था, संगत को दी बधाई

रायपुर। सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने रायपुर के विभिन्न गुरुद्वारों में पहुंचकर मत्था टेका और गुरु साहिब का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने सिख समाज के लोगों के साथ प्रकाश पर्व की खुशियां साझा कीं और सभी को पर्व की बधाई दी।

विकास उपाध्याय ने हीरापुर, टाटीबंध सहित रायपुर के पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गुरुद्वारों में पहुंचकर श्रद्धापूर्वक अरदास की। उन्होंने गुरुद्वारों में मौजूद धर्मगुरुओं, समाज के वरिष्ठजनों और संगत से मुलाकात कर गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर विकास उपाध्याय ने कहा कि गुरु नानक देव जी का संपूर्ण जीवन मानवता, प्रेम, भाईचारे, समानता और सेवा भावना का प्रतीक है। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को जाति-पाति, ऊंच-नीच और भेदभाव से ऊपर उठकर एकता एवं सद्भाव के साथ रहने की प्रेरणा देती हैं।

उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी का संदेश ‘नाम जपो, किरत करो और वंड छको’ केवल सिख समाज ही नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए मार्गदर्शक है। इन सिद्धांतों को जीवन में अपनाकर समाज में आपसी प्रेम, सामाजिक एकता और सेवा की भावना को मजबूत किया जा सकता है।

अंत में विकास उपाध्याय ने प्रदेशवासियों और रायपुर की जनता के लिए सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। साथ ही सभी लोगों से गुरु नानक देव जी के बताए आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और मानव सेवा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

0
Show Comments (0) Hide Comments (0)
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Share
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x