मासिक पत्रिका

छत्तीसगढ़-छत्तीसगढ़ी-छत्तीसगढ़िया

भाजपा छोड़कर फिर आम आदमी पार्टी में लौटे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में आम आदमी पार्टी से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने एक बार फिर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत और सहप्रभारी सौरभ झा की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी में वापसी की। उनकी वापसी को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।

2016 में शुरू किया था राजनीतिक सफर

कोमल हुपेंडी ने वर्ष 2016 में आम आदमी पार्टी के साथ अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। संगठन में उनकी सक्रियता और कार्यों को देखते हुए केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें छत्तीसगढ़ में प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी थी। उन्होंने प्रदेश में पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए काम किया।

2024 में छोड़ी थी पार्टी

16 जनवरी 2024 को कोमल हुपेंडी ने प्रदेश अध्यक्ष पद के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद अप्रैल 2024 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। हालांकि, कुछ दिन पहले ही उन्होंने भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। अब उन्होंने फिर से आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है।

संगठन को मिल सकता है अनुभव का लाभ

कोमल हुपेंडी की वापसी पर पार्टी नेताओं का कहना है कि उनके राजनीतिक अनुभव और संगठनात्मक कार्यशैली से छत्तीसगढ़ में पार्टी को मजबूती मिलेगी। उनकी वापसी के बाद संगठन में नई गतिविधियां तेज होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Read Also:
0
Show Comments (0) Hide Comments (0)
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Recent Posts:
Share
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x