मासिक पत्रिका

छत्तीसगढ़-छत्तीसगढ़ी-छत्तीसगढ़िया

19 छक्के, 181 रन और रिकॉर्ड की झड़ी; प्रियंश आर्या ने तोड़ा केएल राहुल का रिकॉर्ड

Syed Mushtaq Ali Trophy 2026: भारतीय घरेलू क्रिकेट में युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दिल्ली की ओर से खेलते हुए उन्होंने तमिलनाडु के खिलाफ महज 68 गेंदों में 181 रन की विस्फोटक पारी खेली। इस शानदार प्रदर्शन के साथ वह टी-20 क्रिकेट में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए।

प्रियांश की बल्लेबाजी के दम पर दिल्ली ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 275 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

19 छक्के लगाकर गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां

प्रियांश आर्य ने अपनी पारी में 266.18 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उन्होंने 7 चौके और 19 छक्के जड़कर तमिलनाडु के गेंदबाजों को पूरी तरह दबाव में ला दिया।

इस दौरान उन्होंने केएल राहुल का भारतीय बल्लेबाज के तौर पर टी-20 में सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया। राहुल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ नाबाद 152 रन बनाए थे।

प्रियांश को नितीश राणा और अनुज रावत का भी अच्छा साथ मिला। नितीश के साथ उन्होंने 46 गेंदों में 118 रन जोड़े, जबकि अनुज रावत के साथ 40 गेंदों में 87 रन की साझेदारी की।

क्रिस गेल का रिकॉर्ड भी पीछे छूटा

प्रियांश आर्य 181 रन बनाकर टी-20 इतिहास की सबसे बड़ी पारियों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वह विश्व रिकॉर्ड से केवल 7 रन दूर रह गए।

टी-20 में सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड लुआन-ड्रे प्रिटोरियस के नाम है, जिन्होंने 188 रन बनाए थे। वहीं, प्रियांश ने क्रिस गेल की 175 रन की पारी को पीछे छोड़ दिया।

एक पारी में 19 छक्के लगाकर की रिकॉर्ड की बराबरी

इस ऐतिहासिक पारी के दौरान प्रियांश ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए।

  • कप्तान के तौर पर सबसे बड़ा स्कोर: उन्होंने आरोन फिंच के 172 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।
  • 19 छक्के: एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी की।
  • SMAT का रिकॉर्ड: तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा के पिछले बड़े स्कोर को पीछे छोड़ दिया।

कैसा रहा है प्रियांश आर्य का टी-20 करियर?

प्रियांश आर्य घरेलू क्रिकेट में लगातार अपनी बल्लेबाजी का दम दिखा रहे हैं। अब तक खेले गए 65 टी-20 मुकाबलों में उन्होंने 2,045 रन बनाए हैं। उनके नाम 3 शतक और 12 अर्धशतक दर्ज हैं।

तमिलनाडु के खिलाफ इस मुकाबले से पहले उनका सर्वोच्च टी-20 स्कोर 103 रन था, लेकिन अब 181 रन की ऐतिहासिक पारी ने उन्हें भारतीय क्रिकेट में नई पहचान दिला दी है।

Read Also:
0
Show Comments (0) Hide Comments (0)
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Recent Posts:
Share
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x