मासिक पत्रिका

छत्तीसगढ़-छत्तीसगढ़ी-छत्तीसगढ़िया

Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान, आंध्र प्रदेश-ओडिशा समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

बंगाल की खाड़ी में बन रहा कम दबाव का क्षेत्र अब चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, यह सिस्टम पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है और अगले कुछ दिनों में इसकी तीव्रता बढ़ने की संभावना है। इसके प्रभाव से दक्षिण भारत से लेकर पूर्वी भारत तक मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। कई राज्यों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, दो नवंबर के आसपास संभावित चक्रवाती तूफान पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में आंध्र प्रदेश तट के करीब पहुंच सकता है। इसके असर से तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में दो नवंबर को अत्यधिक भारी बारिश होने की आशंका है। तीन नवंबर को भी कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

इसके अलावा, दो और तीन नवंबर को रायलसीमा तथा तीन और चार नवंबर को ओडिशा में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

दक्षिण भारत के इन राज्यों में बदलेगा मौसम

IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, 31 अक्टूबर से छह नवंबर के बीच तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और लक्षद्वीप में अलग-अलग दिनों में बारिश हो सकती है। केरल और माहे में भी 31 अक्टूबर तथा तीन से चार नवंबर के दौरान बारिश की संभावना है।

वहीं, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तटीय कर्नाटक, रायलसीमा और तेलंगाना में 31 अक्टूबर से एक नवंबर और चार से छह नवंबर के बीच बारिश हो सकती है। उत्तरी और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में भी अलग-अलग तारीखों पर बारिश का अनुमान है।

दो से चार नवंबर के बीच तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। तेलंगाना में दो और तीन नवंबर को आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाओं का खतरा है।

पूर्वी भारत में भी बारिश का अलर्ट

चक्रवाती सिस्टम का असर पूर्वी भारत के राज्यों में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 31 अक्टूबर से छह नवंबर तक अलग-अलग दिनों में बारिश की संभावना जताई है।

इसके अलावा, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 31 अक्टूबर से तीन नवंबर तक बारिश हो सकती है। झारखंड में 31 अक्टूबर से पांच नवंबर और बिहार में 31 अक्टूबर से दो नवंबर तक बारिश का अनुमान है।

ओडिशा में छह नवंबर तक बारिश जारी रहने की संभावना है। खास बात यह है कि तीन और चार नवंबर को राज्य के कुछ हिस्सों में बहुत भारी बारिश हो सकती है।

उत्तर भारत में भी बारिश के आसार

दक्षिण और पूर्वी भारत के साथ उत्तर भारत के मौसम में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में आने वाले दिनों में अलग-अलग राज्यों में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है।

मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी जाती है।

0
Show Comments (0) Hide Comments (0)
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Recent Posts:
Share
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x