मासिक पत्रिका

छत्तीसगढ़-छत्तीसगढ़ी-छत्तीसगढ़िया

वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के 25 वर्षीय शिष्य की मौत

वृंदावन। वाराहघाट क्षेत्र स्थित गुरु कृपा कुंज आश्रम में शुक्रवार सुबह संत प्रेमानंद महाराज के 25 वर्षीय दीक्षित शिष्य दीपक उर्फ रसिक दुलारी शरण ने चार मंजिला इमारत से छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक मूल रूप से जबलपुर का रहने वाला था। करीब दो वर्ष पहले वह वृंदावन आया था और संत प्रेमानंद महाराज से दीक्षा लेने के बाद आश्रम से जुड़े परिकर में रहने लगा था। वह आश्रम में सेवा भी करता था।

कमरे से मिला ग्राइंडर, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार युवक के कमरे से खून से सना ग्राइंडर मिला है। उसके शरीर पर गंभीर चोट के साथ एक अन्य गंभीर चोट भी सामने आई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह चोट किस परिस्थिति में लगी। फिलहाल पुलिस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।

कोतवाली प्रभारी अश्विनी कुमार ने बताया कि घटना स्थल और आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फुटेज में युवक के इमारत की ऊपरी मंजिल से नीचे गिरने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

डायरी और मोबाइल पुलिस ने कब्जे में लिए

एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह के अनुसार पुलिस ने मृतक की डायरी और मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारण और अन्य परिस्थितियों की जांच आगे बढ़ाई जाएगी।

जबलपुर में मन नहीं लगा तो वृंदावन आ गया था

दीपक के भाई मनीष पटेल के अनुसार दीपक कॉलेज तक पढ़ा था और धार्मिक प्रवृत्ति का था। जबलपुर में मन नहीं लगने के बाद वह वृंदावन आया था। वृंदावन आने से पहले उसने नर्मदा की परिक्रमा भी की थी। करीब दो वर्ष पहले वृंदावन आने के बाद वह वापस जबलपुर नहीं गया।

परिवार के अनुसार दीपक से उनकी बातचीत कम ही हो पाती थी। उसकी मां पिछले वर्ष वृंदावन आई थीं और करीब पांच दिन यहां रहकर उससे मुलाकात की थी।

अस्पताल से पुलिस को मिली सूचना

पुलिस को घटना की जानकारी अस्पताल से मिली। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल, डायरी और घटनास्थल से मिले अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

0
Show Comments (0) Hide Comments (0)
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Recent Posts:
Share
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x