मासिक पत्रिका

छत्तीसगढ़-छत्तीसगढ़ी-छत्तीसगढ़िया

Gold-Silver Rate: सोने के साथ चांदी भी हुई सस्ती, एक हफ्ते में ₹5 हजार की गिरावट

नई दिल्ली। देश के सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में इस सप्ताह नरमी देखने को मिली है। 13 सितंबर को दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,730 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि मुंबई में यह 1,54,580 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। पिछले सात दिनों में 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 220 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत करीब 200 रुपये कम हुई है।

चांदी की कीमतों में भी साप्ताहिक आधार पर बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। एक सप्ताह में चांदी करीब 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती होकर 2,45,000 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमती धातुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। स्पॉट गोल्ड करीब 4,363 डॉलर प्रति औंस और स्पॉट सिल्वर 64.54 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रही है।

दिल्ली में सोना सबसे महंगा

देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव दिल्ली में 1,54,730 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में भी यही भाव रहा। मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना करीब 1,54,580 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा।

भोपाल में 22 कैरेट सोने का भाव करीब 1,41,750 रुपये और 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,630 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

चांदी में भी लगातार दबाव

सोने के साथ चांदी के भाव में भी गिरावट का दौर जारी है। 13 सितंबर को देश के ज्यादातर प्रमुख शहरों में चांदी करीब 2,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर रही। चेन्नई, हैदराबाद और अमरावती जैसे कुछ शहरों में इसका भाव 2,50,000 रुपये प्रति किलो के आसपास दर्ज किया गया।

इंदौर के सराफा बाजार में 12 सितंबर को सोने का औसत भाव करीब 1,49,500 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 2,32,500 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। बाजार में पिछले कारोबारी दिन की तुलना में मांग में भी बदलाव देखने को मिला।

गौरतलब है कि जनवरी में भारत में चांदी की कीमत रिकॉर्ड करीब 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई थी। इसके बाद कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। मौजूदा भाव की तुलना रिकॉर्ड स्तर से करें तो चांदी की कीमत में करीब 40 फीसदी तक की गिरावट बताई जा रही है।

0
Show Comments (0) Hide Comments (0)
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Share
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x