मासिक पत्रिका

छत्तीसगढ़-छत्तीसगढ़ी-छत्तीसगढ़िया

खरीफ फसल कर्ज वितरण की डेडलाइन करीब, 64 हजार किसान अब भी कर्ज से वंचित

जिले में 1,320 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले अब तक 923.67 करोड़ का वितरण, सितंबर अंत तक पूरा करना है लक्ष्य

जिले में खरीफ सीजन के फसल कर्ज वितरण की अंतिम समय सीमा अब बेहद करीब आ गई है। निर्धारित अवधि समाप्त होने में करीब 19 दिन शेष हैं, लेकिन 64,084 किसान अभी भी फसल कर्ज का लाभ नहीं ले सके हैं। ऐसे में तय समय के भीतर सभी पात्र किसानों तक कर्ज पहुंचाना बैंकों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।

चालू खरीफ सीजन में जिले के 1,39,450 किसानों को कुल 1,320 करोड़ रुपये का फसल कर्ज उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के अलावा राष्ट्रीयकृत और निजी वाणिज्यिक बैंकों की शाखाओं के माध्यम से 1 अप्रैल से कर्ज वितरण की प्रक्रिया शुरू की गई थी।

75,366 किसानों को मिल चुका है कर्ज

31 अगस्त तक जिले में 75,366 किसानों को कुल 923 करोड़ 67 लाख रुपये का फसल कर्ज वितरित किया जा चुका है। हालांकि लक्ष्य के मुकाबले अभी भी 64,084 किसान कर्ज से वंचित हैं। वहीं कुल 1,320 करोड़ रुपये के वित्तीय लक्ष्य में से करीब 396 करोड़ रुपये की राशि का वितरण अभी बाकी है।

19 दिनों में बड़ी संख्या में किसानों तक पहुंचना चुनौती

खरीफ फसल कर्ज वितरण की प्रक्रिया सितंबर के अंत तक पूरी की जानी है। ऐसे में बैंकों के पास अब सीमित समय बचा है। शेष 64 हजार से अधिक किसानों को कर्ज उपलब्ध कराने के साथ ही बाकी राशि का वितरण भी निर्धारित समय में पूरा करना होगा।

कम समय में इतनी बड़ी संख्या में किसानों तक पहुंचना बैंकिंग व्यवस्था के लिए चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है। अब लक्ष्य की पूर्ति के लिए कर्ज वितरण की रफ्तार बढ़ाना जरूरी होगा। आने वाले दिनों में बैंकों की सक्रियता यह तय करेगी कि जिले में निर्धारित किसानों और राशि का लक्ष्य समय सीमा के भीतर पूरा हो पाता है या नहीं।

0
Show Comments (0) Hide Comments (0)
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Share
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x