मासिक पत्रिका

छत्तीसगढ़-छत्तीसगढ़ी-छत्तीसगढ़िया

PM मोदी के जन्मदिन पर BJP का मेगा प्लान, वडनगर से वाराणसी तक निकलेगी यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन को खास बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी बड़े स्तर पर जनसंपर्क और सेवा अभियान की तैयारी कर रही है। 17 सितंबर से शुरू होने वाले इस अभियान को पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने के अवसर से भी जोड़ा गया है।

भाजपा की योजना प्रधानमंत्री की जन्मस्थली वडनगर से लेकर उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी तक विशेष यात्रा निकालने की है। पार्टी जल्द ही यात्रा के पूरे रूट को अंतिम रूप दे सकती है। अभियान के जरिए लोगों तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक सफर और मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक उनके कार्यकाल में शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाई जाएगी।

युवाओं को जोड़ने पर BJP का फोकस

इस पूरे अभियान में युवाओं की भागीदारी को खास तवज्जो दी जा रही है। पार्टी का लक्ष्य युवाओं को अलग-अलग कार्यक्रमों और गतिविधियों के जरिए अभियान से जोड़ना है। इसके लिए राष्ट्रीय युवा पहल चुनौती समेत कई कार्यक्रम आयोजित किए जाने की तैयारी है।

भाजपा ने अभियान के लिए तीन महत्वपूर्ण तारीखें तय की हैं—17 सितंबर, 2 अक्टूबर और 7 अक्टूबर। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री का जन्मदिन है, जबकि 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती मनाई जाएगी। वहीं 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसी वजह से 7 अक्टूबर को उनके 25 साल के लोकसेवा सफर के महत्वपूर्ण पड़ाव के तौर पर देखा जा रहा है।

सेवा और जनकल्याण के होंगे कार्यक्रम

इन खास मौकों पर देशभर में कई जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाने की योजना है। इनमें रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच कैंप और स्वच्छता अभियान प्रमुख हैं। इसके अलावा आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह, नुक्कड़ नाटक और चित्रकला प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।

‘नमो सेवा गाथा’ के जरिए प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन, राजनीतिक सफर और सेवा कार्यों को भी जनता के बीच पहुंचाने की तैयारी है।

एक महीने तक चलेगा अभियान

जानकारी के मुताबिक, वडनगर से यात्रा की शुरुआत 17 सितंबर को होगी और अभियान करीब एक महीने तक चलेगा। इस दौरान कुल 10 टीमें वडनगर और वाराणसी से अलग-अलग दिशाओं में यात्रा करेंगी।

वाराणसी से रवाना होने वाली टीम देश के विभिन्न राज्यों से होते हुए करीब एक महीने में वडनगर पहुंचेगी। वहीं वडनगर से निकलने वाली टीम अलग-अलग राज्यों का दौरा करते हुए वाराणसी पहुंचेगी।

भाजपा के इस अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल के राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन को जनता के बीच पहुंचाने के साथ-साथ सेवा और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों के जरिए व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।

0
Show Comments (0) Hide Comments (0)
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Recent Posts:
Share
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x