तिमाही पत्रिका

छत्तीसगढ़-छत्तीसगढ़ी-छत्तीसगढ़िया

बोर्ड परीक्षा परिणाम में सुधार एवं अंक बढ़ाने के नाम पर आने वाले फर्जी कॉल से सावधान रहें — छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने विद्यार्थियों एवं पालकों को किया सतर्क

रायपुर, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की द्वितीय मुख्य/अवसर परीक्षा समाप्त होने के उपरांत वर्तमान में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य प्रचलन में है। विगत वर्षों 2024 एवं 2025 में भी बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित होने के पूर्व एवं पश्चात कुछ विद्यार्थियों एवं पालकों को फर्जी फोन कॉल प्राप्त होने की शिकायतें सामने आई थीं, जिनमें फर्जी कॉलरों द्वारा परीक्षा परिणाम में सुधार करने, अंक बढ़ाने अथवा अनुत्तीर्ण विद्यार्थी को उत्तीर्ण कराने के नाम पर अनुचित रूप से धनराशि की मांग की गई थी।

इस संबंध में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आमजन, छात्र-छात्राओं एवं पालकों को सूचित किया जाता है कि यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा परीक्षा परिणाम में सुधार, अंक बढ़ाने अथवा उत्तीर्ण कराने के नाम पर फोन कॉल अथवा किसी अन्य माध्यम से संपर्क किया जाता है, तो ऐसे भ्रामक एवं फर्जी कॉल पर किसी भी स्थिति में विश्वास न करें तथा किसी प्रकार का आर्थिक लेन-देन न करें। ऐसे फर्जी कॉल प्राप्त होने पर तत्काल अपने नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा स्पष्ट किया गया है कि इस प्रकार के फर्जी कॉल अथवा धनराशि की मांग का मण्डल से कोई संबंध नहीं है। अतः छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों से अपील है कि वे ऐसे फर्जी कॉल से भ्रमित न हों, किसी के झांसे में न आएं तथा सतर्क एवं सावधान रहें।

0
Show Comments (0) Hide Comments (0)
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Recent Posts:
Share
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x