दिनांक 9 अगस्त 2026 को घुरवा राम ने दिनेश कुमार को सूचना दी कि उसके पैसे सतीश कुमार के माध्यम से भेजे जा रहे हैं। इस संबंध में दिनेश कुमार को ग्राम पोंडी स्थित शराब भट्टी के पास बुलाया गया। रात करीब 9 बजे दिनेश कुमार अपने परिचित कैलाश चंद्रवंशी के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचा।
मौके पर सतीश कुमार अपने एक साथी के साथ मौजूद था। दोनों ने दिनेश कुमार को एक काले रंग का बैग सौंपते हुए उसमें रकम होने की बात कही। शुरुआत में दिनेश कुमार को बैग में रखी रकम सामान्य लगी, लेकिन संदेह होने पर उसने नोटों की बारीकी से जांच की। जांच के दौरान उसे नोटों में गड़बड़ी महसूस हुई। इसके बाद जब बैग को पूरी तरह खोलकर देखा गया तो उसमें 500-500 रुपये के कुल 4 लाख 50 हजार रुपये के संदिग्ध नकली नोट मिले।
बैग में बड़ी मात्रा में संदिग्ध नकली नोट मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों और पुलिस को दी गई। शिकायत के आधार पर पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुट गई है तथा नोटों की सत्यता और आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।
रात के अंधेरे में नकली नोटों की डील! 4.50 लाख की फर्जी करेंसी के साथ खुलासा
Show Comments (0)
Hide Comments (0)
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted