तिमाही पत्रिका

छत्तीसगढ़-छत्तीसगढ़ी-छत्तीसगढ़िया

कारीगर बनकर 60 ग्राम कच्चा सोना चोरी, अंतर्राज्यीय आरोपी जोधपुर से गिरफ्तार

रायपुर। चोरी करने वाले आरोपी वारदात को अंजाम देने के लिए नए-नए तरीके अपनाते हैं। राजधानी रायपुर में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया, जहां सोने के आभूषण बनाने वाले कारीगर बनकर एक आरोपी ने नंदकिशोर सोनी की दुकान से करीब 60 ग्राम कच्चा सोना चोरी कर लिया और फरार हो गया। पुलिस ने मामले में अंतर्राज्यीय आरोपी को राजस्थान के जोधपुर से गिरफ्तार कर लिया है।

यह कार्रवाई गोलबाजार थाना पुलिस और एंटी साइबर एवं क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजू डोलाई, निवासी जायरम चाक, पूरबा मेदिनीपुर, थाना पासकूड़ा, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। आरोपी मूलतः पश्चिम बंगाल का रहने वाला है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने 15 जनवरी को सोने के आभूषण बनाने वाले कारीगर के रूप में दुकान में प्रवेश किया और मौका पाकर करीब 60 ग्राम कच्चा सोना चोरी कर फरार हो गया। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंचते हुए उसे जोधपुर, राजस्थान से गिरफ्तार किया।

आरोपी के कब्जे से 40 ग्राम चोरी किया हुआ कच्चा सोना और घटना में इस्तेमाल किया गया एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। बरामद सोने की कुल कीमत करीब पौने पांच लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गोलबाजार थाना में धारा 306 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।

0
Show Comments (0) Hide Comments (0)
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Recent Posts:
Share
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x