रायपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर साहित्यकार सुधा वर्मा की 31वीं पुस्तक “समीक्षकों की दृष्टि में सुधा वर्मा का रचना संसार” का आत्मीय एवं पारिवारिक माहौल में विमोचन किया गया। जोरा स्थित रवि वर्मा के निवास पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सत्यभामा आड़िल ने की।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एएएफटी यूनिवर्सिटी की उपकुलपति डॉ. शिखा वर्मा कश्यप थीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में रविशंकर वर्मा, सेवानिवृत्त जीएम, मॉयल लिमिटेड, नागपुर उपस्थित रहे।
🖋️इस अवसर पर इंजीनियर नवीन वर्मा, विवेक आड़िल, डॉ. अपूर्व वर्मा, एचओडी कंप्यूटर साइंस एवं एआई, शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज, सेजबहार, रायपुर, डॉ. आदित्य चंद्रवंशी, श्रीमती लखेश्वरी चंद्रवंशी, दक्षिका वर्मा, आद्या वर्मा और रश्मिता वर्मा सहित परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
👉🏻30 पुस्तकों की समीक्षाओं का संकलनपुस्तक में सुधा वर्मा की अब तक प्रकाशित 30 पुस्तकों की समीक्षाओं को संकलित किया गया है। इन समीक्षाओं में छत्तीसगढ़ के साथ-साथ भोपाल और इंदौर के समीक्षकों के विचार शामिल हैं। पुस्तक की खास बात यह है कि इसमें हिंदी और छत्तीसगढ़ी दोनों भाषाओं** में लिखी गई समीक्षाओं को स्थान दिया गया है।यह कृति सुधा वर्मा के विस्तृत रचना संसार के विभिन्न आयामों को समीक्षकों की दृष्टि से सामने लाती है। उनकी रचनाओं पर अलग-अलग साहित्यकारों और समीक्षकों के विचारों का यह संकलन उनके साहित्यिक सफर, रचनात्मक विविधता और साहित्य में योगदान को समझने का महत्वपूर्ण माध्यम बनकर सामने आया है।
👉🏻पारिवारिक माहौल में साहित्यिक उपलब्धि का उत्सवरक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित यह विमोचन समारोह साहित्य और पारिवारिक आत्मीयता के सुंदर संगम का साक्षी बना। उपस्थित अतिथियों ने सुधा वर्मा को उनकी 31वीं पुस्तक के प्रकाशन पर बधाई देते हुए उनके निरंतर साहित्य सृजन और साहित्यिक योगदान के लिए शुभकामनाएं दीं।