मासिक पत्रिका

छत्तीसगढ़-छत्तीसगढ़ी-छत्तीसगढ़िया

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जशपुर के 37 यात्री करेंगे अमृतसर और वैष्णोदेवी के दर्शन

  • 10 से 15 नवंबर तक होगी यात्रा, इच्छुक पात्र नागरिकों से आवेदन आमंत्रित

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के 37 यात्रियों को नवंबर माह में तीर्थ यात्रा पर ले जाया जाएगा। यात्रा का कार्यक्रम 10 से 15 नवंबर 2026 तक निर्धारित है। इस दौरान यात्री अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर, वैष्णो माता मंदिर और वाघा बॉर्डर का भ्रमण करेंगे।

यात्रा के लिए इच्छुक पात्र व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन के साथ दो पासपोर्ट आकार के फोटो, आधार कार्ड, राशन कार्ड, मतदाता परिचय पत्र की छायाप्रति और मेडिकल प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा।

यात्रियों के चयन के लिए निर्धारित पात्रता

योजना में छत्तीसगढ़ के निवासी वरिष्ठ नागरिक, विधवा एवं परित्यक्त महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। चयन में ग्रामीण क्षेत्र के 75 प्रतिशत और नगरीय क्षेत्र के 25 प्रतिशत यात्रियों को शामिल किया जाएगा। हितग्राहियों में 80 प्रतिशत बीपीएल और 20 प्रतिशत एपीएल श्रेणी के होंगे। एपीएल आवेदक आयकरदाता की श्रेणी में नहीं होना चाहिए।

आवेदक ने पहले इस योजना का लाभ न लिया हो, वह शासकीय सेवक न हो और गंभीर संक्रामक रोग से ग्रसित न हो। 65 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे व्यक्ति, जो अकेले यात्रा करने में असमर्थ हैं, अपने साथ 21 से 50 वर्ष आयु का एक सहायक ले जा सकते हैं। पति-पत्नी में से किसी एक का चयन होने पर जीवनसाथी भी यात्रा कर सकेगा।

0
Show Comments (0) Hide Comments (0)
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Share
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x