तिमाही पत्रिका

छत्तीसगढ़-छत्तीसगढ़ी-छत्तीसगढ़िया

तीन डकैती मामलों का खुलासा, पुलिस ने बरामद की वारदात में इस्तेमाल बाइक

 कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में बांकीमोंगरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डकैती की तीन घटनाओं का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ एक विधि से संघर्षरत बालक को भी पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से डकैती में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है, जबकि कुछ आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, बीते दिनों बाँकीमोंगरा थाना क्षेत्र के बलगी सबस्टेशन, सूराकछार खदान और दीपका थाना क्षेत्र की दीपका खदान में हथियारों के बल पर डकैती की घटनाएं हुई थीं। बदमाशों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट कर नगदी और कीमती सामान लूट लिया था। लगातार हुई इन घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ था।

घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए बाँकीमोंगरा पुलिस ने मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

राजपाल चौहान (22 वर्ष), पिता पीताम्बर चौहान, निवासी जामनीमूड़ा, पाली

फिरोज मेमन (27 वर्ष), पिता हुसैन मेमन, निवासी भिलाईबाजार, हरदीबाजार

निकेश कुमार कश्यप (21 वर्ष), पिता मनोज कुमार, निवासी शुक्लाखार, थाना बाँकीमोंगरा

होरीलाल केवट (24 वर्ष), पिता बसंत कुमार, निवासी शांतिनगर, थाना कुसमुण्डा

पुलिस ने आरोपियों से डकैती में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। वहीं, मामले में शामिल कुछ अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर डकैती की घटनाओं से जुड़े अन्य पहलुओं और फरार आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

0
Show Comments (0) Hide Comments (0)
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Recent Posts:
Share
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x