रायपुर। होली पर्व के अवसर पर हमर चिन्हारी साहित्य समिति द्वारा आयोजित प्रथम होली मिलन उत्सव “रंग चिन्हारी” का सफलतापूर्वक आयोजन दिनांक 07 मार्च 2026, शनिवार को संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर, चौबे कॉलोनी, रायपुर (छत्तीसगढ़) में किया गया। कार्यक्रम में शहर के साहित्यकारों, कलाकारों और साहित्य प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में गीत, संगीत एवं कविता पाठ की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। प्रतिभागियों ने होली के रंगों के साथ प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह से रंगों, साहित्य और संगीत की मधुरता से सराबोर रहा।कार्यक्रम में उपस्थित सभी साहित्यकारों और अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे शहर के साहित्यिक और सांस्कृतिक जीवन के लिए एक सराहनीय प्रयास बताया। प्रतिभागियों ने अपनी रचनाओं और गीतों के माध्यम से होली के उल्लास और भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की।समिति की अध्यक्ष मीना रानी दुबे तथा संस्थापिका श्रद्धा ठाकुर ने कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों, कलाकारों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित करते रहने की बात कही।कार्यक्रम के अंत में सभी ने आपसी प्रेम और सद्भाव के साथ एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में समिति के संरक्षक श्री रामेश्वर शर्मा तथा सभी सदस्य डॉ. इंद्र देव यदु, श्री राजेंद्र पारख, आदर्श दुबे अभिषेक बघेल, ममता सोनी, गोविंद धनगर और ऋषभ जैन उपस्थित थे।
