












रायपुर। हमर चिन्हारी साहित्य समिति एवं दिल्ली आईएएस अकादमी, रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में स्कूली विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विद्यालयों में कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत 24 जुलाई को प्रोफेसर जय नारायण पाण्डेय शासकीय बहुद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से हुई। इसके बाद 28 जुलाई को लक्ष्मी नारायण कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तथा 31 जुलाई को वीएलएम इंग्लिश स्कूल में विद्यार्थियों के लिए कैरियर मार्गदर्शन सत्र आयोजित किए गए।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, उच्च शिक्षा के अवसरों तथा भविष्य में उपलब्ध विविध कैरियर विकल्पों की विस्तृत जानकारी प्रदान करना था। इस अवसर पर अनुभवी शिक्षकों एवं कैरियर विशेषज्ञों में सुमित सर और रोहित सर ने विद्यार्थियों को उनकी रुचि, योग्यता और क्षमता के अनुरूप सही कैरियर चयन के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। साथ ही सिविल सेवा, इंजीनियरिंग, चिकित्सा, रक्षा सेवाओं सहित अन्य प्रमुख क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों एवं उनकी तैयारी की रणनीतियों पर भी विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विशेषज्ञों से अपने प्रश्न पूछे और अपनी शंकाओं का समाधान प्राप्त किया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। हमर चिन्हारी साहित्य समिति की संरक्षक श्रीमती ऋचा ठाकुर ने कहा कि भविष्य में भी विद्यार्थियों के शैक्षणिक, बौद्धिक एवं व्यक्तित्व विकास के लिए इस प्रकार के जनहितकारी और प्रेरणादायी कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जाएगा। हमर चिन्हारी साहित्य समिति की अध्यक्ष श्रीमती मीनारानी दुबे ने कहा,”विद्यार्थियों को सही समय पर सही कैरियर मार्गदर्शन मिलना अत्यंत आवश्यक है। हमारी समिति का उद्देश्य प्रत्येक छात्र-छात्रा को उनके सपनों के अनुरूप उचित दिशा और बेहतर अवसरों से जोड़ना है।
“**आयोजक:**हमर चिन्हारी साहित्य समिति- मो नं.8103599220दिल्ली आईएएस अकादमी, रायपुर