तिमाही पत्रिका

छत्तीसगढ़-छत्तीसगढ़ी-छत्तीसगढ़िया

सिर्री को मिली उच्च शिक्षा की बड़ी सौगात

4.66 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा नवीन शासकीय महाविद्यालय भवन

धमतरी जिले के ग्रामीण विद्यार्थियों को मिलेगा आधुनिक शैक्षणिक वातावरण

रायपुर, छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरूद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सिर्री में नवीन शासकीय महाविद्यालय की स्थापना को उच्च शिक्षा की बड़ी सौगात के रूप में मंजूरी मिली है। इस कॉलेज के खुलने से स्थानीय विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के शहरों में नहीं जाना पड़ेगा

नवीन शासकीय महाविद्यालय, सिर्री के भवन निर्माण हेतु  4.66 करोड़ रुपये स्वीकृति

छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा धमतरी जिले के कुरूद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सिर्री में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। वर्ष 2026-27 के मूल बजट में प्रावधानित नवीन शासकीय महाविद्यालय, सिर्री के भवन निर्माण हेतु लगभग 4.66 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

प्रदेश के 22 शासकीय महाविद्यालयों के भवन निर्माण को मंजूरी

    राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के तहत प्रदेश के कुल 22 शासकीय महाविद्यालयों के भवन निर्माण कार्यों को मंजूरी दी गई है, जिसमें सिर्री का महाविद्यालय भी शामिल है। इस निर्माण कार्य से सिर्री सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों के युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए एक सुविधायुक्त और आधुनिक वातावरण उपलब्ध होगा।

ग्रामीण छात्रों के लिए सुलभ होगी उच्च शिक्षा

नवीन महाविद्यालय भवन का निर्माण मानक प्राक्कलन के आधार पर किया जाएगा। इस पहल से स्थानीय विद्यार्थियों को घर के निकट ही गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। दूरदराज के क्षेत्रों में जाने से होने वाली आवागमन की समस्याओं और अतिरिक्त वित्तीय बोझ से मुक्ति मिलेगी। क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता और युवाओं के लिए नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त होगा। कुरूद विधायक श्री अजय चंद्राकर ने कहा कि क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं और शिक्षा के विस्तार को प्राथमिकता दे रही है। इस निर्णय से क्षेत्र में उच्च शिक्षा का दायरा और व्यापक होगा।

निर्माण कार्य के गुणवत्तापूर्ण पर विशेष ध्यान

कलेक्टर ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए मजबूत अधोसंरचना अत्यंत आवश्यक है। इस प्रशासकीय स्वीकृति से जिले के शैक्षणिक ढांचे को मजबूती मिलेगी। जिला प्रशासन शासन की मंशा के अनुसार निर्माण कार्य के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध कार्यान्वयन पर विशेष ध्यान देगा।

    छत्तीसगढ़ सरकार की इस पहल से सिर्री और समीपवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं के लिए उज्ज्वल भविष्य और बेहतर शैक्षणिक अवसरों के नए द्वार खुलेंगे।

0
Show Comments (0) Hide Comments (0)
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Recent Posts:
Share
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x