तिमाही पत्रिका

छत्तीसगढ़-छत्तीसगढ़ी-छत्तीसगढ़िया

श्रीलंका दौरे से पहले राहुल-जायसवाल ने बहाया पसीना, स्पिन के खिलाफ किया खास अभ्यास

भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका दौरे के लिए रवाना हो गई है। दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टीम के कई खिलाड़ी मुंबई में तैयारियों में जुटे हुए हैं। सोमवार, 3 अगस्त को टीम के रवाना होने से एक दिन पहले सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल को मुंबई में एक साथ नेट्स में अभ्यास करते हुए देखा गया। दोनों बल्लेबाजों ने श्रीलंका की स्पिन पिचों को ध्यान में रखते हुए खास तौर पर स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ बल्लेबाजी का अभ्यास किया।

केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने बाएं हाथ के स्पिनर, लेग स्पिनर और ऑफ स्पिनर समेत मुंबई के घरेलू गेंदबाजों का सामना किया। इस दौरान अनुभवी स्पिनर तनुष कोटियन भी नेट्स में गेंदबाजी करते नजर आए। पूर्व भारतीय चयनकर्ता जतिन परांजपे ने बताया कि दोनों खिलाड़ी पिछले कुछ दिनों से लगातार यहां अभ्यास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यशस्वी दो दिन पहले आए थे, जबकि केएल राहुल रविवार को पहुंचे और सोमवार को दोनों ने साथ में अभ्यास किया। उन्होंने कहा कि श्रीलंका की परिस्थितियों को देखते हुए स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ तैयारी करना बिल्कुल स्वाभाविक है।

भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम तीन दिवसीय अभ्यास मैच भी खेलेगी। ये मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा। इस सीरीज में डे-नाइट टेस्ट नहीं होगा और दोनों देशों के समय में ज्यादा अंतर नहीं होने के कारण भारतीय दर्शक सुबह से ही मुकाबले का आनंद ले सकेंगे। अगर बारिश बाधा नहीं बनी तो एक दिन में निर्धारित 90 ओवर खेले जाएंगे और खेल शाम करीब 5 बजे तक चलेगा।

साई सुदर्शन के यात्रा कार्यक्रम को लेकर अभी स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है। उनकी टीम में जगह फिटनेस क्लीयरेंस के आधार पर तय हुई थी और उम्मीद है कि वह सप्ताह के अंत तक टीम से जुड़ सकते हैं। दिलचस्प बात ये है कि मुख्य टीम में जगह नहीं मिलने के बावजूद तनुष कोटियन श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम के साथ जाएंगे। उनके अलावा विप्रज निगम, शिवांग कुमार और हर्ष दुबे को भी नेट गेंदबाज के तौर पर टीम के साथ भेजा गया है।

ये चारों खिलाड़ी अभ्यास सत्र के दौरान भारतीय बल्लेबाजों को स्पिन गेंदबाजी का अभ्यास कराएंगे। टीम के मुख्य स्पिन आक्रमण में पहले से ही रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार और सारांश जैन शामिल हैं। भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में शुरू होगा।

श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम-

क्रमांकखिलाड़ीभूमिका
1शुभमन गिलकप्तान, बल्लेबाज
2केएल राहुलउपकप्तान, विकेटकीपर-बल्लेबाज
3यशस्वी जायसवालबल्लेबाज
4ऋषभ पंतविकेटकीपर-बल्लेबाज
5साई सुदर्शनबल्लेबाज
6ध्रुव जुरेलविकेटकीपर
7रवींद्र जडेजाऑलराउंडर
8कुलदीप यादवस्पिन गेंदबाज
9मानव सुथारस्पिन गेंदबाज
10मोहम्मद सिराजतेज गेंदबाज
11प्रसिद्ध कृष्णातेज गेंदबाज
12गुरनूर बरारतेज गेंदबाज
13देवदत्त पडिक्कलबल्लेबाज
14सारांश जैनस्पिन ऑलराउंडर
15आकिब नबीतेज गेंदबाज
0
Show Comments (0) Hide Comments (0)
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Recent Posts:
Share
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x