PM मोदी आज मध्य प्रदेश दौरे पर हैं। वह भोपाल पहुंच गए हैं। वे यहां महारानी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर जंबूरी मैदान में आयोजित हो रहे अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में भी शामिल होंगे। इसके साथ ही वे यहां दतिया और सतना एयरपोर्ट का उद्घाटन भी करेंगे। पाकिस्तान के साथ सीजफायर के बाद से PM मोदी ने कई राज्यों का दौरा किया है, जहां वह कई योजनाओं का उद्घाटन भी कर चुके हैं।
