तिमाही पत्रिका

छत्तीसगढ़-छत्तीसगढ़ी-छत्तीसगढ़िया

IMD का अलर्ट: उत्तराखंड में रेड अलर्ट, 17 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

मानसून की बारिश ने देश के कई राज्यों में भंयकर तबाही मचा रखी है। उत्तराखंड में बीते 24 घंटे से बारिश हो रही है, जिसनें लोगों के जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। वहीं, असम में बारिश के बाद आए बाढ़ से अब तक करीब 90 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां कई गांव बाढ़ में डूब गए हैं और लोग अस्थायी शेल्ट में रहने को मजबूर हैं। 

 भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार को देश दिल्ली, उत्तर प्रदेश और असम समेत देश के 17 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने को लेकर चेतावनी जारी की है। IMD ने इन राज्यों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं,  उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी किया है, विभाग ने आशंका जताई है कि यहां भयंकर बारिश हो सकती है।  जिसके चलते लैंडस्लाइड जैसी घटनाएं भी हो सकती हैं। 

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद उत्तराखंड सरकार एक्शन मोड में आ गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। IMD के मुताबिक, उत्तराखंड में आज देहरादून, चमोली और बागेश्वर के इलाकों में भयंकर बारिश हो सकती है। सीएम धामी ने आपदा प्रबंधन एजेंसियों NDRF-NSDRF को 24 घंटे हाई अलर्ट पर रहने के लिए कहा है। 

उत्तराखंड की दो प्रमुख नदियां अलकनंदा और मंदाकिनी इस समय खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इसके चलते रुद्रपयाग के लोगों को अलर्ट किया गया है। सरकार लगातार लाउडस्पीकर से घोषणा करके स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को नदी के किनारों और घाटों से दूर रहने की सलाह दी जा रही है। 

जानकारी के मुताबिक, उत्तरकाशी में गंगोत्री और यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड होने के कारण धरासू के नालू पानी के पास का रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है। सरकार इसे जल्द से जल्द खोलने की कोशिश कर रही है। नालू पानी के अलावा यमुनोत्री हाईवे सिलाई बैंड, दुर्बिल, जंगल चट्टी और स्याना चट्टी के पास का रास्ता भी ब्लॉक है। 

मौसम विभाग ने देश के 17 राज्यों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। IMD के मुताबिक, इन  राज्यों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।  आज दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, झारखंड, असम, मेघालय, और लक्षद्वीप में भारी बारिश की आशंका है।  

0
Show Comments (0) Hide Comments (0)
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Recent Posts:
Share
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x