मासिक पत्रिका

छत्तीसगढ़-छत्तीसगढ़ी-छत्तीसगढ़िया

 सीएम हेल्पलाइन बना सहारा, उग्रसेन नंदे को मिलेगा मुख्यमंत्री पेंशन योजना का लाभ

रायपुर, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचाने में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 विशेष भूमिका निभा रहे है। इसी क्रम में महासमुन्द जिले के सरायपाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम केन्दुढार निवासी 62 वर्षीय श्री उग्रसेन नंदे जिनकी समस्या के निराकरण के बाद अब उन्हें मुख्यमंत्री पेंशन योजना का लाभ मिलने का रास्ता प्रशस्त हो गया है।

श्री उग्रसेन नंदे पिछले दो वर्षों से वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त करने के लिए ग्राम पंचायत एवं जनपद पंचायत में आवेदन कर रहे थे। पेंशन राशि प्राप्त नहीं होने के कारण उन्हें अपने दैनिक जीवन-यापन में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। लंबे समय तक समस्या का समाधान नहीं होने पर उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में अपनी शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत समाज कल्याण विभाग महासमुन्द के संज्ञान में आने पर उप संचालक श्रीमती संगीता सिंह ने प्रकरण के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। निर्देशानुसार मामले की जांच एवं परीक्षण किया गया, जिसमें श्री उग्रसेन नंदे मुख्यमंत्री पेंशन योजना के लिए पात्र पाए गए। इसके पश्चात उनके पेंशन प्रकरण का संबंधित समिति की बैठक में अनुमोदन कराया गया तथा पेंशन राशि का प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से हितग्राही के बैंक खाते में भुगतान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक ऑनलाइन प्रविष्टि की गई। अब आगामी समय में श्री उग्रसेन नंदे को मुख्यमंत्री पेंशन योजना का नियमित लाभ प्राप्त हो सकेगा। श्री उग्रसेन नंदे ने इसके लिए राज्य शासन एवं प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया है।

0
Show Comments (0) Hide Comments (0)
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Recent Posts:
Share
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x