तिमाही पत्रिका

छत्तीसगढ़-छत्तीसगढ़ी-छत्तीसगढ़िया

BREAKING: संसद भवन के बाहर राहुल गांधी-बृजमोहन अग्रवाल की मुलाकात, क्या है इसके मायने?

संसद भवन परिसर के बाहर मंगलवार को एक दिलचस्प राजनीतिक तस्वीर सामने आई, जब छत्तीसगढ़ से बीजेपी सांसद बृजमोहन अग्रवाल की मुलाकात कांग्रेस नेता राहुल गांधी से हुई। दोनों नेताओं के बीच कुछ देर बातचीत भी हुई, जिसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार संसद भवन के बाहर आमने-सामने आने पर दोनों नेताओं ने अभिवादन किया और फिर कुछ मिनटों तक बातचीत की। हालांकि, इस मुलाकात में किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

इस अचानक हुई मुलाकात को लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ लोगों का मानना है कि यह संसद सत्र से जुड़े सामान्य विषयों पर बातचीत रही, वहीं कुछ इसे राजनीतिक संदेश के तौर पर भी देख रहे हैं।

फिलहाल, बीजेपी और कांग्रेस की ओर से इस मुलाकात पर कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया गया है। लेकिन संसद के बाहर राहुल गांधी और बृजमोहन अग्रवाल की यह बातचीत सोशल मीडिया और राजनीतिक चर्चाओं में चर्चा का विषय बनी हुई है।

0
Show Comments (0) Hide Comments (0)
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Share
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x