मासिक पत्रिका

छत्तीसगढ़-छत्तीसगढ़ी-छत्तीसगढ़िया

गोंडा को CM योगी की 520 करोड़ की सौगात, 69 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवाली से पहले गोंडा जिले को विकास की बड़ी सौगात दी। तेजपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने गौरा और मनकापुर विधानसभा क्षेत्रों के लिए करीब 520 करोड़ रुपये की 69 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस मौके पर कई जनप्रतिनिधि, मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह, पूर्व मंत्री एवं विधायक रमापति शास्त्री, गौरा विधायक प्रभात वर्मा, तरबगंज विधायक प्रेम नारायण पांडेय सहित कई जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मंच पर पहुंचते ही जय श्रीराम के नारों और शंखनाद से उनका अभिनंदन किया गया। मुख्यमंत्री को शॉल और गणपति की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया।

सपा पर CM योगी का तीखा हमला

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा जब भी सत्ता में आई, प्रदेश में अराजकता और अव्यवस्था बढ़ी। आज उत्तर प्रदेश में विकास का माहौल है और कानून-व्यवस्था पहले से मजबूत हुई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अब बेटियों और व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अपराध और माफिया के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि कानून तोड़ने वालों को जेल जाना पड़ेगा।

त्योहारों की सुरक्षा को लेकर कही बड़ी बात

योगी आदित्यनाथ ने पिछली सरकारों के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि पहले त्योहारों और धार्मिक आयोजनों के दौरान लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। दुर्गा पूजा जैसे आयोजनों में भी विवाद और अव्यवस्था की स्थिति बन जाती थी।

उन्होंने 2015 के गोंडा दंगे का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं थी। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस बार नवरात्र के दौरान प्रदेश में 67 हजार से अधिक दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गईं। सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि श्रद्धालुओं को धार्मिक आयोजन करने में अनावश्यक परेशानी न हो।

विकास योजनाओं से बदली देवीपाटन मंडल की तस्वीर

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले देवीपाटन मंडल विकास के मामले में पिछड़ा हुआ था। लखनऊ और दिल्ली से आने वाली योजनाओं का लाभ क्षेत्र तक ठीक से नहीं पहुंच पाता था। अब सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर काम कर रही है।

उन्होंने गोंडा में मेडिकल कॉलेज, मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय और इंजीनियरिंग कॉलेज जैसी परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन संस्थानों से स्थानीय युवाओं को शिक्षा और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

520 करोड़ की परियोजनाओं से विकास को मिलेगी गति

मुख्यमंत्री द्वारा 69 परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास को जिले के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इन योजनाओं से गौरा और मनकापुर विधानसभा क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने साफ संदेश दिया कि प्रदेश सरकार विकास के साथ कानून-व्यवस्था को भी अपनी प्राथमिकता बनाए रखेगी।

0
Show Comments (0) Hide Comments (0)
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Recent Posts:
Share
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x