मासिक पत्रिका

छत्तीसगढ़-छत्तीसगढ़ी-छत्तीसगढ़िया

छत्तीसगढ़ में जल संसाधन विभाग के 15 अभियंताओं का तबादला, देखें किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी

Chhattisgarh Transfer Order: छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल का दौर जारी है। राज्य सरकार ने जल संसाधन विभाग में एक बार फिर तबादला आदेश जारी करते हुए 15 अभियंताओं की नई पदस्थापना की है। अधिकारियों को प्रदेश के अलग-अलग संभागों और कार्यालयों में जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले भी विभाग में 12 अधीक्षण अभियंताओं के तबादले किए गए थे।

कई संभागों में बदली अधिकारियों की जिम्मेदारी

जारी आदेश के अनुसार, अधिकारियों को बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, धमतरी, जशपुर, कवर्धा, गरियाबंद, बेमेतरा और अन्य स्थानों पर नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। तबादला सूची में अधीक्षण अभियंता, कार्यपालन अभियंता और अनुविभागीय अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

तबादला सूची में शामिल 15 अभियंताओं के नाम

  1. आर.के. बंजारे: जल संसाधन मंडल बिलासपुर से अधीक्षण अभियंता, मुख्य अभियंता कार्यालय, हसदेव कछार, बिलासपुर।
  2. टी.आर. मेश्राम: मुख्य अभियंता कार्यालय, महानदी परियोजना रायपुर से कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन संभाग, मनेंद्रगढ़-भरतपुर।
  3. एन.सी. सिंह: जल संसाधन संभाग, मनेंद्रगढ़-भरतपुर से कार्यपालन अभियंता, मिनीमाता हसदेव बांगो परियोजना, बिलासपुर।
  4. एल.डी. रैकवार: जल संसाधन उप संभाग क्रमांक-2, पिथौरा से कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन विभाग, जशपुर।
  5. शिव कुमार गिलहरे: जल संसाधन उप संभाग क्रमांक-1, रायपुर से कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन संभाग, कसडोल।
  6. बी.एल. खण्डेल: भाटापारा उप संभाग क्रमांक-2 से कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन संभाग, धमतरी।
  7. राजेन्द्र कुमार सोनी: तांदुला सर्वेक्षण एवं अनुसंधान उप संभाग से कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन संभाग, कवर्धा।
  8. गोपी कृष्ण शर्मा: तांदुला जल संसाधन उप संभाग क्रमांक-3 से कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन संभाग, दुर्ग।
  9. राकेश शर्मा: रायपुर स्थित लाइट मशीनरी, नलकूप एवं गेट संभाग से कार्यपालन अभियंता, प्रमुख अभियंता कार्यालय, नवा रायपुर।
  10. अमितेश दुबे: रायपुर स्थित लाइट मशीनरी, नलकूप एवं गेट उप संभाग क्रमांक-2 से संबंधित संभाग में प्रभारी कार्यपालन अभियंता का अतिरिक्त प्रभार।
  11. के.एल. नेताम: खरखरा मोहंदीपाट परियोजना नहर उप संभाग क्रमांक-4, बालोद से कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन संभाग, रायपुर।
  12. भरत कुमार: सर्वे एवं अनुसंधान जल संसाधन उप संभाग, जगदलपुर से प्रभारी कार्यपालन अभियंता, टी.डी.पी.पी. जल संसाधन संभाग, जगदलपुर।
  13. संदीप धवन: जल संसाधन संभाग, रायपुर से प्रभारी कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन संभाग, गरियाबंद।
  14. हीरा लाल साहू: जल संसाधन उप संभाग क्रमांक-1, आदमाबाद, बालोद से प्रभारी कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन संभाग, बेमेतरा।
  15. बृजमोहन चौहान: जल संसाधन निर्माण उप संभाग, बिलासपुर से प्रभारी कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन संभाग, कोटा, बिलासपुर।

अलग-अलग जिलों में मिलेगी नई जिम्मेदारी

इस फेरबदल के तहत कई अधिकारियों को कार्यपालन अभियंता और प्रभारी कार्यपालन अभियंता की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, कुछ अधिकारियों को नए संभागों और मुख्य अभियंता कार्यालयों में पदस्थ किया गया है। तबादलों से संबंधित आदेश में अधिकारियों की नई पदस्थापना का विवरण दिया गया है।

नोट: नामों और पदस्थापना के आधिकारिक विवरण की पुष्टि विभागीय आदेश से कर लें।

Read Also:
0
Show Comments (0) Hide Comments (0)
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Share
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x