मासिक पत्रिका

छत्तीसगढ़-छत्तीसगढ़ी-छत्तीसगढ़िया

सबरीमाला मंदिर के घी में बड़ा घोटाला! 11 हजार लीटर मिल्मा घी की हेराफेरी, ठेकेदार गिरफ्तार

Sabarimala Temple Ghee Case: केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर में इस्तेमाल होने वाले घी को लेकर कथित हेराफेरी का बड़ा मामला सामने आया है। विजिलेंस एंड एंटी-करप्शन ब्यूरो (VACB) ने मंदिर के लिए घी पहुंचाने वाले एक ट्रांसपोर्ट ठेकेदार को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि मंदिर के लिए भेजे गए करीब 11,000 लीटर मिल्मा घी को दूसरी जगह भेज दिया गया और उसकी जगह कम कीमत वाला घी मंदिर तक पहुंचाया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान एस. एस. बिनु के तौर पर हुई है। उसे 2025 के तीर्थयात्रा सीजन में सबरीमाला मंदिर तक घी की सप्लाई पहुंचाने की जिम्मेदारी मिली थी। इस मामले में यह पहली गिरफ्तारी बताई जा रही है।

2.5 करोड़ रुपये के नुकसान का आरोप

VACB की शुरुआती जांच के मुताबिक, घी की कथित अदला-बदली से त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (TDB) को करीब 2.5 करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ। मंदिर में भगवान अयप्पा को चढ़ाए जाने वाले प्रसाद अरवना पायसम को तैयार करने में बड़ी मात्रा में घी का इस्तेमाल किया जाता है।

मिल्मा, केरल कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (KCMMF) का प्रमुख डेयरी ब्रांड है। मंदिर के लिए इसी ब्रांड का घी खरीदा गया था।

कैसे सामने आया पूरा मामला?

सबरीमाला मंदिर में घी की खरीद और उसकी गुणवत्ता को लेकर कथित अनियमितताओं के बाद केरल हाई कोर्ट के निर्देश पर जांच शुरू हुई। इसके बाद VACB ने मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की।

जांच के दौरान एजेंसी को आरोपों में ठेकेदार एस. एस. बिनु की भूमिका संदिग्ध मिली। पूछताछ के लिए बुलाए जाने के बाद VACB ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

मंदिर का असली घी तमिलनाडु भेजने का आरोप

जांच एजेंसी का आरोप है कि सबरीमाला मंदिर के लिए निर्धारित असली घी की खेप को मंदिर पहुंचाने के बजाय तमिलनाडु भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि यह घी ओड्डनचत्रम स्थित श्री वेंकटेश्वर ट्रेडर्स और लियो ट्रेडर्स तक पहुंचाया गया।

इसके बदले मंदिर में कथित तौर पर सस्ता घी भेजा गया। जांचकर्ताओं को यह भी संदेह है कि पूरी प्रक्रिया को सही दिखाने के लिए फर्जी दस्तावेज और बिलों का इस्तेमाल किया गया।

जांच अभी जारी

VACB अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, घी की खरीद, परिवहन और कथित तौर पर बदली गई खेप से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां या खुलासे होने की संभावना है।

0
Show Comments (0) Hide Comments (0)
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Share
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x