मासिक पत्रिका

छत्तीसगढ़-छत्तीसगढ़ी-छत्तीसगढ़िया

कांकेर में दुर्गा उत्सव की तैयारी के बीच गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, पत्रकार की शिकायत पर FIR दर्ज

  • कांकेर में नवजोत दुर्गोत्सव समिति के कार्यक्रम को खराब करने की धमकी देने का आरोप, पुलिस ने 2 धाराओं में केस दर्ज किया
  • स्टेट बैंक के सामने लगे पंडाल में हंगामा

कांकेर। शहर के आमापारा वार्ड निवासी गणेश तिवारी ने पुलिस थाना कांकेर में लिखित शिकायत दी है। शिकायत के अनुसार गणेश तिवारी राष्ट्रीय स्तर का पत्रकार है और अपने मित्र सतीश दीपक के साथ मिलकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया मुख्य शाखा कांकेर के सामने नवजोत दुर्गोत्सव समिति के नाम से दुर्गा प्रतिमा स्थापित करते हैं। समिति का अध्यक्ष और सतीश दीपक संरक्षक हैं। समिति द्वारा 13 अक्टूबर 2026 को किशोर कुमार नाइट्स का आयोजन रखा गया था, जिसमें कल्पना जायसवाल ग्रुप को संगीत प्रस्तुति के लिए बुलाया गया था।

6 बजे शाम कार्यक्रम स्थल पर आया विवाद

शिकायत में बताया गया है कि 13 अक्टूबर को शाम करीब 6 बजे जब कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी, तब बलराम भट्ट नाम का व्यक्ति स्थल पर आया। आरोप है कि उसने गणेश तिवारी से कहा कि पहले वह कल्पना जायसवाल के ग्रुप में था, किन्तु एक महिला द्वारा उसे बिना कारण निकाल दिया गया और उस महिला को उसकी गायकी पसंद नहीं थी, इसलिए उसे दूसरा संगीत ग्रुप में शामिल होना पड़ा। इसी बात को लेकर उसने कहा कि आज गणेश तिवारी के ग्रुप द्वारा कॉमेडी क्लब कार्यक्रम रखा जा रहा है, जिसके कॉम्पिटिशन में उनके द्वारा भी स्टेट बैंक के सामने कार्यक्रम रखा गया है ताकि उनका कार्यक्रम खराब हो जाए।

गाली देकर यहीं दफनाने की धमकी का आरोप

गणेश तिवारी का आरोप है कि जब उसने बलराम भट्ट को समझाया कि व्यर्थ का विवाद न करे और वहां से चला जाए, तो बलराम भट्ट आग बबूला हो गया और अश्लील भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने और यहीं दफना देने की धमकी दी। शिकायतकर्ता ने कहा है कि यह घटना उसकी मां शशि तिवारी और सतीश दीपक ने देखी और सुनी है। घटना को सुनकर वह अत्यंत भयभीत है और आशंका है कि आरोपी भविष्य में भी ऐसी धमकी के अनुरूप कोई अप्रिय घटना कारित कर सकता है। शिकायत में यह भी लिखा है कि घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना दर्ज है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच शुरू

इस शिकायत के आधार पर पुलिस थाना कांकेर में 14 अक्टूबर 2026 को रात 9 बजकर 10 मिनट पर FIR नंबर 0359 दर्ज की गई है। FIR में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 296 और 351(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। FIR में घटना का दिन मंगलवार 13 अक्टूबर 2026, समय पहर 6 बजे से शाम 6 बजे तक दर्शाया गया है। थाने से घटना स्थल की दूरी पश्चिम दिशा में 2 किलोमीटर बताई गई है। पता पवन पान पैलेस के बगल में आमापारा लिखा है। आरोपी के रूप में बलराम भट्ट का नाम दर्ज है।

हेड कांस्टेबल को सौंपी गई जांच, सिस्टम जनरेटेड है FIR कॉपी

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच के लिए हेड कांस्टेबल कौशल कुमार साहू, HC-824 को निर्देशित किया है। जनरल डायरी संदर्भ नंबर 012 और दिनांक 14 अक्टूबर 2026 दर्ज है। शिकायतकर्ता ने आवेदन के साथ आवेदन पत्र की नकल भी संलग्न की है। पुलिस ने शिकायतकर्ता को FIR की कॉपी निशुल्क प्रदान की है। FIR के अंतिम पृष्ठ पर स्पष्ट लिखा है कि यह सिस्टम जनरेटेड कॉपी है। मामले में आगे की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है।

Read Also:
0
Show Comments (0) Hide Comments (0)
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Recent Posts:
Share
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x