मासिक पत्रिका

छत्तीसगढ़-छत्तीसगढ़ी-छत्तीसगढ़िया

PM Modi 25 Years of Seva: 25 साल की जनसेवा पूरी, मंदिर में पूजा कर पीएम मोदी ने लिया आशीर्वाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार के प्रमुख के रूप में अपने 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने भगवान गणेश की विशेष पूजा की और देश की सेवा के अपने संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए आशीर्वाद लिया।

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में यह दिन खास माना जा रहा है। 7 अक्टूबर 2001 को उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी राजनीतिक जिम्मेदारी संभाली थी। इसके बाद 2014 में वह देश के प्रधानमंत्री बने। इस तरह सरकार के प्रमुख के तौर पर उनकी 25 वर्षों की यात्रा पूरी हुई है।

नेताओं ने पीएम मोदी को दी बधाई

पीएम मोदी के 25 साल के जनसेवा सफर पर देश के कई नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि उनकी ‘प्रधान सेवक’ की यात्रा ने समावेशी विकास की सोच को देशव्यापी अभियान का रूप दिया है।

उन्होंने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ प्रधानमंत्री ने देश के विकास की दिशा में काम किया है। उपराष्ट्रपति ने पीएम मोदी के नेतृत्व में कनेक्टिविटी, डिजिटल क्षेत्र और अवसरों के विस्तार का भी उल्लेख किया।

सीपी राधाकृष्णन ने प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी सेवा की कामना करते हुए कहा कि देश को 2047 तक विकसित और समृद्ध भारत बनाने की दिशा में आगे बढ़ना है।

सीएम रेखा गुप्ता ने बताया ‘राष्ट्रसेवा का संकल्प’

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी प्रधानमंत्री मोदी को 25 वर्ष की जनसेवा पूरी करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि गुजरात से शुरू हुई प्रधानमंत्री की राजनीतिक और जनसेवा की यात्रा अब पूरे देश की आकांक्षाओं से जुड़ चुकी है।

रेखा गुप्ता के मुताबिक, पीएम मोदी की यात्रा में गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के अवसर और राष्ट्र निर्माण जैसे मुद्दे प्रमुख रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन वर्षों में प्रधानमंत्री ने सेवा को अपना कर्तव्य मानते हुए देश के विकास के लिए लगातार काम किया है।

गुजरात से दिल्ली तक तय किया लंबा सफर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी। गुजरात में लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने के बाद 2014 में उन्होंने देश की कमान संभाली।

इसके बाद 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों में भी उनके नेतृत्व में सरकार बनी। अब सरकार के प्रमुख के तौर पर उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी और उनके समर्थकों की ओर से देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

मणिपुर के मुख्यमंत्री खेमचंद युमनाम और राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा समेत कई नेताओं ने भी प्रधानमंत्री को उनके 25 वर्षों के जनसेवा सफर के लिए शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने उनके इस सफर को राष्ट्रसेवा और समर्पण से जुड़ी यात्रा बताया।

0
Show Comments (0) Hide Comments (0)
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Recent Posts:
Share
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x