मासिक पत्रिका

छत्तीसगढ़-छत्तीसगढ़ी-छत्तीसगढ़िया

‘टॉक्सिक’ की कमाई में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, 2 दिनों में 137.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन

कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार यश की बहुचर्चित एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन किया था। हालांकि, रिलीज के दूसरे दिन यानी गुरुवार को फिल्म की कमाई की रफ्तार काफी धीमी पड़ गई।

दूसरे दिन 64 फीसदी गिरी कमाई

‘टॉक्सिक’ ने पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 101.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे दिन फिल्म की कमाई घटकर 36.40 करोड़ रुपये रह गई। इस तरह पहले दिन की तुलना में फिल्म के कलेक्शन में करीब 64 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

हालांकि, कमाई में बड़ी गिरावट के बावजूद फिल्म ने महज दो दिनों में भारतीय बाजार में 137.50 करोड़ रुपये का नेट कारोबार कर लिया है। यह आंकड़ा फिल्म के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई

दूसरे दिन ‘टॉक्सिक’ को हिंदी दर्शकों का सबसे ज्यादा सपोर्ट मिला। फिल्म ने हिंदी भाषा में करीब 23 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, कन्नड़ में 8.50 करोड़, तेलुगु में 3 करोड़, तमिल में 1.50 करोड़ और मलयालम में करीब 40 लाख रुपये की कमाई हुई।

विदेशी बाजारों में भी फिल्म का प्रदर्शन मजबूत बना हुआ है। दूसरे दिन ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने करीब 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का ग्लोबल ग्रॉस कलेक्शन लगभग 190.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

वीकेंड पर टिकीं उम्मीदें

फिल्म को समीक्षकों से मिले-जुले रिएक्शन मिले हैं और वर्किंग डे का असर भी दूसरे दिन की कमाई पर दिखाई दिया। अब मेकर्स और ट्रेड एनालिस्ट्स की नजरें वीकेंड के कलेक्शन पर टिकी हैं।

आने वाले शनिवार और रविवार को छुट्टियों का फायदा ‘टॉक्सिक’ को मिल सकता है। अगर फिल्म वीकेंड पर दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रहती है, तो इसकी कमाई में एक बार फिर तेज उछाल देखने को मिल सकता है।

फिलहाल फिल्म ने दो दिनों में 137.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है और अब देखना होगा कि वीकेंड पर ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर कितनी बड़ी छलांग लगाती है।

0
Show Comments (0) Hide Comments (0)
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Recent Posts:
Share
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x