तिमाही पत्रिका

छत्तीसगढ़-छत्तीसगढ़ी-छत्तीसगढ़िया

रक्षाबंधन पर बहनों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम करे सरकार: मिथलेश बघेल

रायपुर । आम आदमी पार्टी महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष मिथलेश बघेल ने रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की महिलाओं की सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार और गृहमंत्री विजय शर्मा से ठोस सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

मिथलेश बघेल ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सुरक्षा का पर्व है। ऐसे पावन अवसर पर प्रदेश की हर बहन को अपने घर से बाजार, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन या रिश्तेदारों के यहां आने-जाने में किसी तरह का भय नहीं होना चाहिए। सरकार की जिम्मेदारी है कि त्योहार के दौरान महिलाओं के लिए सुरक्षित और भयमुक्त माहौल बनाया जाए।

उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के दिन बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की आवाजाही सामान्य दिनों की तुलना में अधिक रहती है। ऐसे में छेड़छाड़, महिला उत्पीड़न, चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस की सक्रिय मौजूदगी बेहद जरूरी है।

आप महिला विंग ने सरकार से मांग की कि प्रमुख बाजारों, रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडों और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल के साथ महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाए। सार्वजनिक परिवहन और ऑटो-टैक्सी स्टैंडों पर भी विशेष निगरानी रखी जाए, ताकि बहनों को आवागमन के दौरान किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

मिथलेश बघेल ने महिला हेल्पलाइन और आपातकालीन सेवाओं को 24 घंटे सक्रिय रखने की मांग करते हुए कहा कि शिकायत मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचे और महिलाओं को त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर बहनों को सिर्फ सुरक्षा का भरोसा नहीं, बल्कि जमीन पर सुरक्षा की व्यवस्था दिखाई देनी चाहिए। गृहमंत्री विजय शर्मा को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि प्रदेश की कोई भी बेटी या बहन खुद को असुरक्षित महसूस न करे और सभी महिलाएं बिना किसी डर के रक्षाबंधन का त्योहार खुशी और सम्मान के साथ मना सकें।

0
Show Comments (0) Hide Comments (0)
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Recent Posts:
Share
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x