तिमाही पत्रिका

छत्तीसगढ़-छत्तीसगढ़ी-छत्तीसगढ़िया

’विष्णु भैया का हर माह मिल रहा बहनों को संबल, महतारी वंदन से मंजू खनसारी की जरूरतें हो रहीं पूरी’

’महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक सहारा, आत्मनिर्भरता और सम्मान को मिल रही मजबूती’

रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के लिए नियमित आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर माह 1,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है, जिससे वे अपनी दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

जशपुर जिले के कुनकुरी निवासी श्रीमती मंजू खनसारी भी महतारी वंदन योजना की लाभार्थी हैं। उन्हें प्रत्येक माह योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता से अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने में काफी सहूलियत मिल रही है। मंजू बताती हैं कि पहले छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी परिवार के अन्य सदस्यों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब हर माह मिलने वाली राशि उनके लिए आर्थिक सहयोग का भरोसेमंद माध्यम बन गई है।

मंजू इस राशि का उपयोग अपनी दैनिक जरूरतों और घरेलू आवश्यकताओं को पूरा करने में करती हैं। उनके लिए यह सहायता केवल एक हजार रुपये की राशि नहीं, बल्कि अपने छोटे-छोटे खर्चों के लिए निर्णय लेने और परिवार पर आर्थिक निर्भरता कम करने का माध्यम है।
मंजू का कहना है कि “विष्णु भैया की सरकार बहनों के सम्मान और जरूरतों का ध्यान रख रही है। महतारी वंदन योजना से हर महीने मिलने वाली राशि से हमें आर्थिक सहारा मिलता है और अपने जरूरी खर्चों के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता।”

महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर सरकार उनके आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत करने का प्रयास कर रही है। योजना का लाभ महिलाओं के साथ-साथ उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति को भी मजबूती प्रदान कर रहा है।

मंजू खनसारी ने महतारी वंदन योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “बहनों के सम्मान और खुशहाली के लिए विष्णु भैया की सरकार का यह प्रयास हमारे लिए किसी उपहार से कम नहीं है।”

0
Show Comments (0) Hide Comments (0)
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Recent Posts:
Share
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x