तिमाही पत्रिका

छत्तीसगढ़-छत्तीसगढ़ी-छत्तीसगढ़िया

जनवरी अंक के साहित्यकारों को हमर चिन्हारी पत्रिका ने किया सम्मान राशि का भुगतान

रायपुर। साहित्यकारों और रचनाकारों के उत्साहवर्धन तथा साहित्य के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘हमर चिन्हारी, हमर संस्कृति’ पत्रिका द्वारा जनवरी अंक में प्रकाशित रचनाओं के लिए चयनित साहित्यकारों को निर्धारित सम्मान राशि का भुगतान किया गया।

पत्रिका प्रबंधन द्वारा जारी विवरण के अनुसार जनवरी अंक में साहित्यिक सामग्री भेजने वाले रचनाकारों को उनकी रचनाओं के लिए ₹100 से ₹200 तक की सम्मान राशि प्रदान की गई है। पत्रिका का कहना है कि रचनाकारों की मेहनत और साहित्यिक योगदान को सम्मान देना उसके प्रमुख उद्देश्यों में शामिल है।

इन साहित्यकारों को दी गई सम्मान राशि

क्रमांकसाहित्यकारसम्मान राशि
1महेन्द्र कुमार₹100
2राजकुमार चौधरी₹100
3मकसूदन राम साहू ‘बरीवाला’₹200
4सुधा देवांगन₹100
5ओमप्रकाश साहू ‘अंकुर’₹200
7विरेंद्र सरल₹200
8पदमा साहू ‘पवर्णी’₹200
9डॉ. लुनेश वर्मा₹200
10जितेन्द्र वर्मा₹200
11विजेन्द्र कुमार₹200
12दिनेश चौहान₹100

पत्रिका परिवार की संपादक श्रीमती मीनारानी दुबे “रिया “ओर से सभी साहित्यकारों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रचनाकारों का सहयोग ही किसी साहित्यिक पत्रिका की वास्तविक शक्ति होता है। ‘हमर चिन्हारी, हमर संस्कृति’ आगे भी साहित्यकारों, कवियों और लेखकों को मंच देने तथा उनकी रचनात्मक प्रतिभा को सम्मानित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

पत्रिका की ओर से साहित्यकारों से आगामी अंकों के लिए भी मौलिक कविता, कहानी, आलेख, संस्मरण, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सामग्री भेजने का आग्रह किया गया है।

हमर चिन्हारी, हमर संस्कृति

छत्तीसगढ़ी मासिक पत्रिका

0
Show Comments (0) Hide Comments (0)
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Recent Posts:
Share
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x